प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए भिजवाये एक लाख मास्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक लाख मास्क भिजवाये हैं, जो शनिवार से वितरित होंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक लाख मास्क भेजे हैं। पार्टी कार्यकर्ता शनिवार से इसे वितरित करेंगे। ललन कुमार ने बताया कि इससे पहले कांग्रेस नेता दवाओं के साथ राशन ट्रकों के तौर पर विभिन्न जिलों में राहत सामग्री भिजवा चुकी हैं। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रियंका गांधी जब से उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनी हैं, वह लगातार सक्रिय हैं और जरूरतमंदों एवं वंचितों की मदद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रियंका गांधी ने राज्य के लोगों के लिए मास्क भेजे हैं, जो विशेष तौर पर रेड जोन में वितरित किये जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए