प्रियंका गांधी ने BSP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा की मदद के लिए उसके अघोषित प्रवक्ताओं ने जारी किया व्हिप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान में बसपा द्वारा छह विधायकों को अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए व्हिप जारी करने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा की मदद की खातिर उसके ‘अघोषित प्रवक्ताओं’ ने व्हिप जारी किया है। उन्होंने ट्वीट कर बसपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की है। लेकिन ये केवल व्हिप नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट है।’’ 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल कलराज मिश्र को हटाने के लिए HC में याचिका, केंद्र सरकार को भी बनाया गया पक्ष 

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अर्जी के दो दिन बाद आदेश जारी कर घोषित किया कि इन छह विधायकों से कांग्रेस के अभिन्न सदस्य की तरह व्यवहार किया जाए। इस विलय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को मजबूती मिली और 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़कर 107 हो गई। उधर, भाजपा के एक विधायक ने शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को रद्द करने का अनुरोध किया था। बाद में न्यायालय ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

इसे भी देखें: Gehlot पर बरसीं Mayawati, Priyanka Vadra ने बहनजी को कहा BJP की अघोषित प्रवक्ता 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया