हाथरस पीड़िता पर बोलीं प्रियंका गांधी, वह बदनामी नहीं, न्याय की हकदार है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले की पीड़िता के चरित्र को धूमिल करने और अपराध के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराने का विमर्श पैदा किया जा रहा है जो घिनौना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह दलित लड़की बदनामी की नहीं, बल्कि न्याय की हकदार है। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘लड़की के चरित्र को धूमिल करने और उसके खिलाफ हुए अपराध के लिए किसी न किसी तरह उसी को जिम्मेदार ठहराने के मकसद से एक विमर्श पैदा किया जाना घिनौना और प्रतिगामी है।’’ 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज