BJP नेताओं के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी, बार-बार सेना का अपमान किया जाना शर्मनाक

By अंकित सिंह | May 16, 2025

विजय शाह के बाद मध्य प्रदेश के एक और नेता ने देश की सशस्त्र सेनाओं से जुड़ी एक विवादित टिप्पणी की है। इस बार मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग लेने आए स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। देवड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में भारत के हमलों का जिक्र करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि सेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है। 

उपमुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा था कि हमने देखा है कि पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया गया, उनके धर्म की पहचान की गई, महिलाओं को अलग ले जाया गया और पुरुषों को उनके परिवार के सदस्यों, उनके बच्चों के सामने गोली मार दी गई। तब से, इस देश के लोग तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों से बदला नहीं ले लेते।  देवड़ा ने कहा, "आज पूरा देश, सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चरणों में नतमस्तक है, उन्होंने जो सख्त कार्रवाई की, जो जवाब दिया, उसके लिए। कृपया उनका हाथ थामकर अभिवादन करें।" 

इसे भी पढ़ें: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, कहा- पानी को रोकने के किसी भी प्रयास को एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सेना और सैनिक किसी के चरणों में नतमस्तक है- ऐसी बात इस देश का कोई व्यक्ति कह ही नहीं सकता। क्योंकि पहलगाम हमले के बाद जिस सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया और पाकिस्तान की रूह कंपा दी, उस सेना के लिए ऐसा कहना पाप है, लेकिन BJP और उनके नेता ये काम बार-बार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के लिए पूरे देश में हर व्यक्ति के मन में सम्मान है और पूरा राष्ट्र कृतज्ञ है, क्योंकि सेना की वजह से ही हम सुरक्षित रह पाते हैं। सेना के लिए जिस व्यक्ति के मन में ऐसी दुर्भावना और गंदे विचार हैं, उसका किसी पद पर रहने का कोई हक नहीं है। इस बार माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, BJP मूक-दर्शक बनी नहीं रहेगी और PM मोदी छिपे नहीं रह सकते।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म