चुनाव प्रचार के दौरान बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचीं प्रियंका गांधी, बिजली की तार ऊपर गिरी

By रेनू तिवारी | Feb 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के प्रचार के आखिरी दिन 8 फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने मेरठ, आगरा और मथुरा जिलों में रोड शो में हिस्सा लिया तथा उप्र की जनता पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी की मेहनत रंग लाएगी। मथुरा में शोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के काफिले पर अचानक एक तार गिर गयी, जिससे वह बाल बाल बचीं। हादसा बड़ा भी हो सकता था अगर सही समय पर उस खतरे को नहीं टाला जाता लेकिन समय से तार से प्रियंका गांधी को सुरक्षा में लगे लोगों ने बचा लिया।

इसे भी पढ़ें: अगर आप नहीं हैं नोएडा, जेवर और दादरी के वोटर, तो जान लिजिए पुलिस के इस फरमान के बारे में

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी लगातर योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विकास, महिला अधिकार, किसानों की स्थिति, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के रोडमैप के साथ उनके मुद्दे उठा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने रोड शो में मतदाताओं से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पार्टी को वोट देने की अपील की। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ प्रियंका गांधी मेरठ के हस्तिनापुर पहुंचीं और जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद लिया। बयान के अनुसार प्रियंका के साथ एक स्मृति साझा करते हुए माताजी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी और इंदिरा गांधी का हस्तिनापुर से विशेष लगाव था। मवाना पहुंचने पर प्रियंका वाद्रा और सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के साथ ट्रैक्टर पर सवार हुए और लोगों से वोट मांगे। 

बयान के अनुसार, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा गूंजता रहा। बाद में, मथुरा में उन्होंने कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और मथुरा के उम्मीदवार प्रदीप माथुर की मौजूदगी में विश्राम घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा लिया और यमुना की पूजा की। उन्होंने इसके बाद प्रदीप माथुर के समर्थन में एक रोड शो में भी हिस्सा लिया। आगरा के खेरागढ़ में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में रोड शो में हिस्सा लिया। उन्‍होंने आगरा में मंडी समिति से खेरागढ़ मुख्य बाजार तक रोड शो किया।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश