प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

पठानकोट।  कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने  पठानकोट में कांग्रेस पार्टी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। बड़े मियां तो बड़े मियां और छोटे मियां सुबाहन अल्ला..... कहकर उन्हें दोनो नेताओं को निशाने पर लिया।

इसे भी पढ़ें: मैंने अपने कार्यकाल में पंजाब में खुशहाली लाने की कोशिश की --चरणजीत सिंह चन्नी

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई है। मेरे ससुर सबकुछ छोड़कर सास को पाकिस्तान के सियालकोट से बचाकर लाए थे। मुरादाबाद में खून पसीने से बिजनेस बनाया। पंजाबियत सेवा है, सच्चाई है, सदभाव है। मेहनत है, खुद्दारी है। सिर्फ मालिक के सामने झुकता है पंजाबी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि बड़े मियां बड़े उद्योगपति मित्रों के सामने झुक चुके हैं। छोटे मियां केजरीवाल सत्ता के लिए किसी के भी सामने झुक सकता है। आज केवल बड़े उद्योगपतियों के लिए काम किया जा रहा है। छोटे कारोबारियों की कोई सुधि नहीं ले रहा। सरकार रोजगार देने वाली पब्लिक सेक्टर यूनिटें बेच रही है। ऐसे में रोजगार कहां से आएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी भाजपा में शामिल

 नौजवान बेरोजगार हैं, किसान के खून पसीने के मेहनत की कमाई भी प्रधानमंत्री दो उद्योगपतियों को सौंप रहे थे। प्रधानमंत्री ने अपने लिए 16,000 करोड़ के दो विमान खरीदे, पूरी दुनिया में घूमे लेकिन किसानों से नहीं मिले। उनके मंत्री के बेटे ने छह किसानों को जीप के नीचे कुचल दिया। जब आंदोलन किया तभी कार्रवाई की गई। उसी मंत्री के बेटे की जमानत हो गई है और वह रिहा होने वाला है। उसी मंत्री के साथ पीएम स्टेज साझा करते हैं। कोई विकास के बारे में नहीं बोल रहा, आपकी समस्याओं के बारे में नहीं बोल रहा। पूरा देश चुनिंदा उद्योगपतियों को बेचा जा रहा।

दिल्ली में पुलिस भी अरविंद केजरीवाल के अंडर नहीं है। पंजाब में कैसे ला आर्डर देंगे। केजरीवाल तो केंद्र की अनुमति के बगैर एक भी फाइल पास नहीं पास नहीं कर सकते। इस मौके उनके साथ हलका पठानकोट के कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज, हलका भोआ से कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर पाल, हलका सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पुरी, कांग्रेस नेता अशीष विज, मेयर पन्ना लाल भाटिया व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing