By अभिनय आकाश | Dec 03, 2025
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि संसद को देश के कई हिस्सों में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को भी अपने कार्यसूची में शामिल करना चाहिए और इस पर चर्चा करनी चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए, प्रियंका वाड्रा ने कहा हमें प्रदूषण जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करनी चाहिए। हमें कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा करनी चाहिए। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही, बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धुंध की एक मोटी परत छा गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे 376 AQI के साथ शहर की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, दीक्षित ने कहा कि पिछले 6-7 सालों से स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने डॉक्टरों की चेतावनियों का हवाला दिया और कहा कि इस तरह के प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से जीवन प्रत्याशा कम हो जाएगी। विपक्षी सांसद मांग कर रहे हैं कि शीतकालीन सत्र में खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक पर चर्चा होनी चाहिए।