Priyanka Gandhi ने UDF पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को धन्यवाद दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम एक ऐसी सरकार के लिए लोगों की उम्मीदों को दर्शाते हैं जो उनके संघर्षों को समझे और ईमानदारी से उनका जवाब दे। साथ ही उन्होंने केरल की यूडीएफ सरकार पर भरोसा जताने के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे महज एक राजनीतिक परिणाम से कहीं अधिक है। यह एक ऐसी सरकार के लिए जनता की उम्मीदों को दर्शाते हैं जो उनकी समस्याओं को समझती है और ईमानदारी से उनका समाधान करती है।’’

वाद्रा ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके जनादेश से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मोर्चे को नई ताकत और आत्मविश्वास मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को मेरी हार्दिक बधाई और प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता, जिनके अथक समर्पण ने इस जीत को संभव बनाया।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप