युवाओं के साथ संवाद में प्रियंका ने कहा, कांग्रेस बनाना जानती है और भाजपा सिर्फ बेचना

By अंकित सिंह | Jan 29, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी दमखम लगा रही है। इन सब के बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने युवाओं के साथ संवाद किया। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस ने आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बनाए जबकि भाजपा सरकार बनाने की बजाय इन्हें बेचना जानती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जातिवादी और सांप्रदायिक राजनीति से जनता को कोई फायदा नहीं होगा। इससे आपको रोजगार नहीं मिलेगा। इससे आपके लिए कोई शिक्षण संस्थान नहीं बनेगा। ये लोग 70 साल, 70 साल करते हैं, लेकिन आज तक जो संस्थान बने हैं, वे सब कांग्रेस ने बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है - युवाओं को सशक्त बनाना, न कि लाचार बनाना। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि उनकी पार्टी अगर उत्तर प्रदेश की सत्ता में आती है तो सभी खाली सरकारी पदों पर चयन प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए एक विशेष भर्ती आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगार रखने से; उनकी उम्मीदें पूरी न करने से कुछ राजनीतिक दलों का फायदा हो रहा है। जो नकारात्मक राजनीति करते हैं, उनका इससे फायदा हो रहा है। कांग्रेस महासचिव ने काह कि नौजवानों को नौकरी देना सरकार का कर्तव्य है। लेकिन युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है; तंग किया जा रहा है। आपके साल बिगड़ रहे हैं, करियर तबाह हो रहा है। जब रोजगार नहीं होता है, तो युवा में गुस्सा होता है और उस गुस्से का सरकार गलत तरीके से इस्तेमाल करती है। अब रोजगार होगा, तो सरकार युवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। 

प्रमुख खबरें

Amazon Now की भारत में सालाना अनुमानित बिक्री 1 अरब डॉलर के पार पहुंची

Rahul Gandhi की मोहब्बत की दुकान सिर्फ भ्रष्टाचार का कारोबार, Bansuri Swaraj का Congress पर वार

डूबने वाला है ब्रिटेन का सूरज, होंगे 4 टुकड़े! UK अगर टूटता है तो इसका भारत पर क्या असर होगा?

त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने तैयार किए 2.5 लाख से अधिक Jobs के मौके