उनकी मंशा ठीक नहीं है... Rajasthan के जालोर में Priyanka Gandhi ने जनता से कहा- भाजपा की नीति और नियत को समझें और अपने विवेक से वोट दें

By एकता | Apr 14, 2024

भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए रविवार को राजस्थान के जालोर पहुंचीं। यहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'जालौर आकर खुशी और गर्व महसूस होता है। जालौर कर्मठ लोगों की धरती है। आप सभी के लिए हमारे मन में बहुत आदर है। यहां कांग्रेस की सरकार थी, आप काम से खुश थे। कुछ गिले-शिकवे भी थे और आपने सरकार बदली। फिर क्या हुआ, कांग्रेस सरकार की लगभग योजनाएं बंद कर दी गईं। इसलिए आज मैं चाहती हूं कि आप सभी आने वाले चुनाव में अपने विवेक से वोट दें।'

इसे भी पढ़ें: 3 राउंड फायरिंग, बालकनी के नेट को चीरते हुए घर के अंदर घुसी गोली, हमले के बाद बढ़ाई गयी Salman Khan की सिक्योरिटी

मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। लेकिन अब चुनाव आ रहा है, तो मोदी जी रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की बातें कर रहे हैं। जब मेरी बहनें महंगा रसोई गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रही थीं.. तब मोदी जी कहां थे?'

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका