प्रियंका गांधी वाद्रा पूरी तरह से योग्य, उन्हें संसद में होना चाहिए : रॉबर्ट वाद्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा ने शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाद्रा के पास संसद पहुंचने के लिए सभी योग्यताएं हैं और उन्हें वहां होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका को लोकसभा में भेजने की योजना पर काम करेगी। रॉबर्ट वाद्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें (प्रियंका गांधी) संसद में होना चाहिए। उन्हें निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास इसके लिए सभी योग्यताएं हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी यह स्वीकार करती है और उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: Jammu & Kashmir । बडगाम में निकाली गई तिरंगा रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, Manoj Sinha ने दिया बड़ा बयान

वाद्रा ने कहा कि महिला पहलवान अपने अधिकारों के लिए दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में स्मृति ईरानी कभी उनसे मिलने या उनकी शिकायतें सुनने नहीं गईं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने स्मृति ईरानी को उनसे (पहलवानों) मिलते और उनके मुद्दे उठाते नहीं देखा। मणिपुर जल रहा है और इन मंत्री (स्मृति ईरानी) को मेरे बारे में बस किसी तरह की नकारात्मक बात उठानी है। मैं संसद में भी नहीं हूं।’’ वाद्रा ने कहा, ‘‘जब से यह सरकार सत्ता में आई है, वह जब भी घिरती है तो हमेशा मेरे खिलाफ कुछ भी लेकर आती है और वह वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकना चाहती है... लेकिन वह कभी भी मेरे खिलाफ कुछ भी साबित नहीं कर पाई है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग, बैग देते समय थलापति विजय ने किया क्या इशारा?

Top 10 Breaking News 20 August 2026 | Declassified Operation Sindoor | High Commission of Pakistan | Amrit Bharat Express Trains | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Raksha Bandhan 2026: भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, इन Routes पर चलेंगी Raksha Bandhan Special Trains

Samrat Choudhary की उपस्थिति में Bihar को मिला PMAY-G के तहत 11.18 लाख नए घरों का लक्ष्य