Gaza के हालात देखकर भड़कीं Priyanka Gandhi Vadra, बोलीं- कायर है इजराइल, बहादुर हैं फिलस्तीनी

By नीरज कुमार दुबे | Mar 19, 2025

इजराइल की ओर से गाजा में किये गये ताजा हमलों को लेकर भारत की राजनीति भी गर्मा गयी है। विपक्षी नेताओं ने इजराइल पर सवाल दागा तो भारतीय विदेश मंत्रालय भी जागा और एक बयान जारी कर दिया। हम आपको बता दें कि अक्सर गाजा के हालात का मुद्दा उठाती रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजा में इजराइल के ताजा हमले को लेकर दावा किया है कि निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या से पता चलता है कि इजराइली सरकार को मानवता से कोई मतलब नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Nagpur violence: जो लोग अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम..., प्रियंका चतुवेर्दी का फडणवीस पर तंज

हम आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की इस पोस्ट के बाद भारत ने कहा कि वह गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित है और उसने संघर्ष प्रभावित फलस्तीनी क्षेत्र के लोगों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया। भारत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इजराइल ने मंगलवार को गाजा में हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए हैं, जिससे जनवरी में हमास के साथ हुए युद्धविराम पर अनिश्चितता पैदा हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। यह महत्वपूर्ण है कि सभी बंधकों को रिहा किया जाए।’’ बयान में कहा गया, ‘‘हम गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने का भी आह्वान करते हैं।'' 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार