अमित शाह के इस एक फैसले से गदगद हुईं प्रियंका गांधी, ट्वीट कर कह दी इतनी बड़ी बात

By अंकित सिंह | Dec 31, 2024

वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को वायनाड भूस्खलन त्रासदी को 'गंभीर प्रकृति की आपदा' घोषित करने के लिए गृह मंत्रालय की सराहना की। इसे सही दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें इसके दुष्परिणामों का सामना करना पड़ा है और पुनर्वास की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मुझे खुशी है कि अमित शाह जी ने आखिरकार वायनाड त्रासदी को "गंभीर प्रकृति की आपदा" घोषित करने का निर्णय लिया है। 

इसे भी पढ़ें: सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए किसी को भुगतान नहीं करें: ममता ने संदेशखली निवासियों से कहा

संचार में कहा गया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) बाद में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) द्वारा किए गए मूल्यांकन के बाद सहायता को पूरक करेगा। गौरतलब है कि इस साल 30 जुलाई को केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। यह केरल के इतिहास की सबसे घातक आपदाओं में से एक थी। 30 जुलाई को, मूसलाधार बारिश के कारण वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 200 से अधिक मौतें हुईं, कई घायल हुए और हजारों लोग बेघर हो गए।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट