Priyanka Gandhi पहुंचेंगी अमेठी, चुनाव की रणनीति पर करेंगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2024

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार शाम को अमेठी पहुंचेंगी। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

अमेठी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका देर शाम अमेठी पहुंचेंगी। वह यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका शाम पांच बजे रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में वहां के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका गांधी गत तीन मई को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के दौरान अमेठी आयी थीं।

उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह छह मई को आएंगी और पूरे चुनाव के दौरान अमेठी और रायबरेली में रहेंगी। रायबरेली से कांग्रेस सांसद और प्रियंका के भाई राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी और रायबरेली सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत आगामी 20 मई को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

भारी बारिश के कारण केरल के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी, यात्रा पर प्रतिबंध

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी का व्रत करने से मोहजाल से मिलती है मुक्ति, जानिए इसका महत्व

कांग्रेस का लक्ष्य एक साल के भीतर 32 लाख बेरोजगारों को सरकारी कर्मचारी बनाना है : Bhupendra Singh Hudda

Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर साधा निशाना, जमशेदपुर की जनता को PM Modi ने याद दिलाई अपनी गारंटियां