झूठ बोल रही हैं प्रियंका, किसानों को दिए जा रहे हैं 12 हजार रुपए: शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2023

भोपाल। किसानों के प्रतिदिन 27 रुपये कमाने में असमर्थ होने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाद्रा गांधी के दावे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि प्रदेश में किसानों को 12 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री की ओर से छह हजार रुपये और मेरी ओर से छह हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा किए जा रहे हैं। ऐसा झूठ मत बोलो जो हजम न हो।’’ हालांकि मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि किसानों के खातों में पैसा मासिक या वार्षिक रूप से जमा किया जा रहा है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी ज्ञान में यूरोपीय देशों के निवेश से सभी को लाभ होगा: यूरोपीय संघ ऊर्जा आयुक्त

उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में आती है, तो कृषि ऋण माफी योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। मध्य प्रदेश में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk की केंद्र को चेतावनी, Ladakh Issues पर 19 सितंबर से फिर शुरू होगा बड़ा Protest

Hajipur Sadar में Health Minister Nishant का औचक निरीक्षण, डॉक्टरों की लापरवाही पर जताई नाराजगी

Canara Bank जुटाएगा 4500 करोड़ रुपये, कारोबार विस्तार के लिए जारी होंगे AT-1 Bonds

कृषि व वानिकी सहयोग पर India और ASEAN के बीच बनी 5 साल की नई कार्ययोजना