पर्यटन दिवस पर यूपी के सियासी पर्यटन पर निकली हैं प्रियंका: सिद्धार्थ नाथ सिंह

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 28, 2021

लखनऊ। पर्यटन दिवस के दिन प्रियंका गांधी एक बार फिर यूपी के पर्यटन पर निकल चुकी हैं। जल, थल और वायु यात्रा कर चुकीं प्रियंका और कांग्रेस को न प्रदेश की थाह मिल पा रही है और न चुनाव लड़ने के लिए प्रत्‍याशी। भ्रष्‍टाचार और तुष्टिकरण की पर्याय कांग्रेस को यूपी में ठिकाना नहीं मिल पा रहा है। यह बात प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता और कैबिनेट मंत्री और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को कही। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के यूपी दौरे पर चुटकी लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पर्यटन दिवस पर कांग्रेस के सियासी पर्यटक भी यूपी पहुंच रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने बदला आगरा के 'घटिया आजम खां रोड का नाम', जानें अजब नाम की गजब कहानी

उत्तरप्रदेश की जनता को विकास का वह स्‍वाद मिल चुका है जो योगी सरकार के पहले उसे कभी नहीं मिला था। प्रियंका जी को इस वक्त विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तक नही मिल रहे हैं। कोई कांग्रेस को 11 हजार रुपए का नेग देने तक को तैयार नहीं है। प्रियंका गांधी को उनकी मम्मी और भाई ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन जब से उनके कदम यहां पड़े हैं, कांग्रेस के पुराने कारिंदों ने ही कांग्रेस से किनारा कर लिया है। वो अब नारा लगाते हैं, प्रियंका गांधी आई हैं, नया अंधेरा लाई हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी