प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए ‘सही पसंद’ हैं: अमरिंदर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये किसी युवा नेता को चुनने की वकालत करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा इस पद के लिए बिल्कुल उपयुक्त होंगी। पार्टी महासचिव पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनी जाती हैं तो हर तरफ से उन्हें समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी की बागडोर अपने हाथों में लेने के लिए प्रियंका बिल्कुल सही पसंद होंगी। लेकिन यह पूरी तरह से कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर करता है। सीडब्ल्यूसी ही इस मामले पर फैसला लेने के लिए अधिकृत है।’’

 

हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी के अध्यक्ष पद को छोड़ने पर दुख जताया। कांग्रेस नेता शशि थरूर के प्रियंका गांधी को इस पद के लिये बेहतर पसंद बताए जाने के सवाल पर सिंह जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने पहले भी इस पद के लिए किसी युवा नेता को चुने जाने की वकालत की थी। इस बीच, उन्होंने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से संबंधित घटनाक्रम पर भी ‘स्तब्धता’ जताई है।

इसे भी पढ़ें: J&K में जवानों की तैनाती: 35A की काउंटडाउन या फिर चुनाव की तैयारी!

गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले के मुख्य आरोपी हैं।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी है बेहद परेशान, क्यों लगा रहे मदद की गुहार

Bengal Politics में बड़ा उलटफेर, CV Anand Bose ने राज्यपाल पद छोड़ा, दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल

Punjab के Schools का होगा कायापलट, World Bank के साथ CM Mann का 3500 करोड़ी मिशन।

Karnataka Congress में Power Game? BJP का दावा- Budget के बाद CM Siddaramaiah देंगे इस्तीफा