जेवर एयरपोर्ट: किसानों के मुआवजे को लेकर भाजपा पर बरसीं प्रियंका, अखिलेश ने भी उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Nov 25, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। ग्रेटर नोएडा के जेवर में यह एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी है। साथ ही साथ इसे आगामी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी फायदे के लिए भाजपा की ओर से लगातार शिलान्यास किए जा रहे हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने जेवर एयरपोर्ट निर्माण को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार और योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने किसानों के मुआवजे को लेकर सवाल उठाएं हैं।अखिलेश ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आखिर भाजपा सरकार हवाई अड्डा क्यों बना रही है? एक ओर तो वह हवाई अड्डे बेच रही है तो दूसरी ओर बना क्यों रही है?

इसे भी पढ़ें: UP में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रियंका शुरू करेंगी बड़ा अभियान, एक करोड़ सदस्य जोड़ने का रखा लक्ष्य !

प्रियंका गांधी का निशाना

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी जेवर एयरपोर्ट के बहाने भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने एक समाचार चैनल के वीडियो को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि जेवर के किसानों को मुआवजा क्यों नहीं दिया गया है? क्यों किसान परिवार इस कड़कड़ाती ठंड में तम्बू में रहने को मजबूर हैं? मुआवजा किसानों का हक है। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी, किसानों के प्रति यदि आपकी नीयत सच-मुच साफ़ है तो अपने चुनावी अरमानों को पूरा करने के लिए उन्हें बेघर मत छोड़िए। 

प्रमुख खबरें

चुनावी हार के बाद Mamata Banerjee को झटका, भतीजे Abhishek समेत Z+ Security का घेरा हुआ कम

West Bengal में Suvendu Adhikari की ताजपोशी तय! 8 मई को BJP विधायक दल की Meeting में लगेगी अंतिम मुहर

ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म, लेकिन शांति अभी दूर, Operation Epic Fury पर US विदेश मंत्री का एलान

AI पर Trump का बड़ा एक्शन, लॉन्च से पहले Google-Microsoft के मॉडल्स की होगी कड़ी जांच