प्रियंका-निक और रणवीर-दीपिका की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स की नो एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2018

इस समय प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी सुर्खियों में बनी है फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। लेकिन इस बीच एक खबर ये आ रही है कि ये शादी कपल इस प्लानिंग में है कि वो अपनी शादी के फंक्शन में बॉलीवुड से बायकॉट करेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस अपनी शादी में किसी बॉलीवुड स्टार को नहीं आमंत्रित कर रहे हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा था कि आलिया भट्ट, सलमान खान, कैटरीना कैफ और रणवीर कपूर शादी में आएंगे। लेकिन इस खबर के बाद इनके आने पर भी संदेह जताया जा रहा है। 2 दिसंबर को होने वाली शादी में केवल परिवार और रिश्तेदार ही शामिल किए जाएंगे। वैसे इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ओर से भी ऐसी प्लानिंग की गई है। उनकी शादी में भी केवल संजय लीला भंसाली ही शामिल हो सकते हैं।

दो दिसंबर को जोधपुर में हिंदू परंपरा से होने वाली शादी में अब केवल परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इसके अलावा विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी करने जा रही हैं। माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह भी अपनी शादी में केवल परिवार के सदस्य और रिश्तेदार को ही बुला रहे हैँ। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि शादी की रस्म तीन दिनों तक चलेगी। यानी कि शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर को शुरू होगा। इसके बाद 2 दिसंबर तक चलेगी। निक जोनस के अनुसार ही शादी के जगह आदि तय होंगे। वैसै ऐसा माना जा रहा है कि जोधपुर में शादी होगी। इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis