प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा को फायदा: सुशील मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से उत्तर प्रदेश में भाजपा को ‘‘लाभ’’ होगा। उन्होंने दावा किया कि इस कदम का उद्देश्य वोटों के बंटवारे से ‘‘सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती देना है।’’ लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी।

 

यह भी पढ़ें: जेएनयू देशद्रोह मामले पर विचार कर रहा है विधि विभाग: केजरीवाल

सुशील ने कहा, ‘‘अगर भाजपा विरोधी वोटों में विभाजन होता है, तो भाजपा के अलावा और किसे फायदा होगा। इसके अलावा, प्रियंका को उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के प्रतिनिधि के रूप में देखा जाएगा, जिनके नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। उनके प्रवेश के साथ, रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले एक बार फिर केंद्र-बिंदु पर आयेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow