राहुल के लिए प्रियंका बहुमूल्य, उनके आने से कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा: सिब्बल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए ‘बहुमूल्य’ हैं और उनके सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस के समर्थन का दायरा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन करने में भाजपा और कांग्रेस की तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि सत्तारूढ़ दल के पास बहुमत था, जबकि विपक्षी पार्टी पिछले चुनाव में 44 सीटों पर सिमट गई थी तथा फिर उसने खुद को भाजपा के विकल्प के तौर पर स्थापित किया। सिब्बल ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य प्रतिद्वंदी के तौर पर स्थापित किया है। राहुल गांधी बहुत खुले विचार वाले और बुनियादी रूप से लोकतांत्रिक व्यक्ति हैं। मेरा मानना है कि वह प्रचार अभियान को प्रभावी ढंग से चुनावी समर में ले गए हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि वह प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने और उनके चुनाव प्रचार करने को कैसे देखते हैं तो सिब्बल ने कहा, ‘‘वह बहुत सारे वोट को लामबंद करेंगी, कांग्रेस के लिए समर्थन के दायरा बढ़ाएंगी। वह युवा और महिला वोटरों को लामबंद करेंगी।’’ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘आपको याद रखना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले बहुमत मिला था। इसलिए गठबंधन करना उनके लिए बहुत आसान है। उनके लिए जदयू, शिवसेना और अकाली दल जैसे सहयोगियों के साथ तालमेल आसान हो सकता है। बहरहाल, उन्हें कोई नया साथी नहीं मिला है। कई पुराने साथी ही उन्हें छोड़कर चले गए।’’

इसे भी पढ़ें: पूर्वांचल में लाठी, हाथी और 786 को गोलबंद करने की कोशिश में अखिलेश यादव

उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन के संदर्भ में कांग्रेस के लिए मुश्किल स्थिति है क्योंकि हमें पिछले चुनाव में 44 सीटें मिली थीं। इसलिए हम इस तथ्य को स्थापित करना चाहते हैं कि सिर्फ हम भाजपा के विकल्प हैं। दूसरी तरफ क्षेत्रीय दल भी अपने मजबूत गढ़ में अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश में हैं। सिब्बल ने कहा कि गठबंधन में समय लगता है और महाराष्ट्र और तमिलनाडु की तरह दूसरे स्थानों पर भी गठबंधन होंगे।

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश