गरीब परिवारों को 72000 रुपये सालाना देने का वादा पूरा करेगी कांग्रेस: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी पार्टी गरीब परिवारों को हर साल 72000 रुपये देने का वादा पूरा करके दिखाएगी। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा की जुमलेबाजी  का जवाब दें और लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियां बतायें। अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका ने  हमारा बूथ हमारा गौरव  अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की । उन्होंने कहा,  हम गांवों में जाएं और भाजपा की जुमलेबाजी का जवाब दें। लोगों को सच्चाई बताएं। सरकार की नाकामियां बतायें। जब तक हम लोग इन बातों को लेकर जनता के बीच नहीं जाएंगे तब तक लोगों को सच्चाई का पता नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़ें: ममता ने जारी किया TMC का घोषणापत्र, नोटबंदी की जांच कराने का वादा

प्रियंका ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करते है। हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे तो हमने राजस्थान में किया। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने गरीब परिवारों को हर साल 72000 रुपये देने का वादा किया है। उसे हम पूरा करके दिखाएंगे। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह यूपी विधानसभा चुनाव को भी देखेंगी। उन्होंने कहा,  अमेठी हमारा घर है, परिवार है और राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।  उन्होंने मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि वाराणसी में विकास के कोई काम नहीं हुए हैं। वहां लोग परेशान हैं।’’प्रियंका ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में  टाइम पास  करने आती हैं और उन्हें अमेठी से कोई मतलब नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी