जब संविधान बदलेंगे तो आरक्षण का क्या होगा? PM मोदी के डरने की जरूरत नहीं वाले बयान पर बोलीं प्रियंका, हम तो वैसे भी नहीं डरते

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं। किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है। मेरे निर्णय किसी को डराने, दबाने के लिए नहीं हैं। वे देश के समग्र विकास के लिए हैं। पीएम मोदी के बयान पर अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके नेता हर जगह जाकर ये क्यों कह रहे हैं कि संविधान को बदलने वाले हैं? जब संविधान बदलेंगे तो आरक्षण का क्या होगा। सबके वोट के अधिकार का क्या होगा? इसका जवाब दें। ये कहना काफी नहीं है कि डरिए मत। हम तो वैसे भी नहीं डरते। 

इसे भी पढ़ें: सांगली सीट से कांग्रेस में बगावत, विशाल पटल के आवेदन दाखिल करने के बाद उद्धव ने जारी की चेतावनी

युवाओं के एसपिरेशंस (आकांक्षाओं) को मैं बिगाड़ना नहीं चाहता। मैं नहीं मानता हूं कि मैंने सब कुछ कर लिया है। अभी बहुत कुछ है, जो मुझे करना है। जो हुआ है वह ट्रेलर है। मैं बहुत अधिक करना चाहता हूं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी