अर्थव्यवस्था में सुस्ती पर बोलीं प्रियंका, आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2019

नयी दिल्ली। अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है।

प्रियंका ने कहा,  ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट ‘प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन’ में नकारात्मक विकास और बाजार के टूटते भरोसे की निशानी है। उन्होंने सवाल किया, सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी?  

प्रमुख खबरें

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!