प्रियंका ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- सचिवालय को बना दिया भ्रष्टाचार का अड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के पशुधन मामले को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के तहत राज्य का सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्यपालिका से जुड़े भ्रष्टाचार की भनक नहीं है? 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- सरकारी नौकरियों के भर्ती प्रक्रिया में है भारी भ्रष्टाचार

गौरतलब है कि पशुधन विभाग में करोड़ों रुपये का ठेका दिलाने के बदले इंदौर के व्यापारी मंजीत भाटिया से कथित तौर पर 9.72 करोड़ रुपये हड़पने का मामला इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्माया हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने रविवार को पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के निजी सचिव धीरज कुमार देव और प्रधान सचिव रजनीश दीक्षित के अलावा एके राजीव, अनिल राय, रूपक राय, उमाशंकर तिवारी और आशीष राय नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर