प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, आखिर वो ‘गारंटर’ कौन है जो बैंक धोखाधड़ी होने दे रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले वित्त वर्ष में बैंक जालसाजी के मामले बढ़ने से जुड़ी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का हवाला देते हुए शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वो ‘गारंटर’ कौन है जो ये धोखाधड़ी होने दे रहा है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक धोखाधड़ी बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गयी। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है। लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़ी धोखाधड़ी होने दे रहा है?’’

प्रमुख खबरें

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना