प्रियंका के हिरासत में लिए जाने पर बोले भाई राहुल गाधी, कहा- वो पीछे नहीं हटेंगी, हम अन्नदाताओं को जिताकर रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा में चार किसानों के मारे जाने के बाद मौके पर जा रही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिये जाने को लेकर सोमवार को कहा कि प्रियंका पीछे नहीं हटने वाली हैं और “हम इस अहिंसक लड़ाई में अन्नदाताओं को जिताकर रहेंगे।” उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रियंका गांधी की ‘गिरफ़्तारी’ व आंदोलन किसानों के न्याय की गूंज को और मज़बूती देगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना के 281 नए मामले आए सामने, चार लोगों की हुई मौत

तभी तड़के करीब पांच बजे रास्ते में उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर