प्रो. दविंदर कौर उप्पल का निधन, आईआईएमसी महानिदेशक ने दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2021

नई दिल्ली। प्रख्यात मीडिया शिक्षक और जनसंचार विशेषज्ञ प्रो. दविंदर कौर उप्पल (75 वर्ष) का बीती रात भोपाल में निधन हो गया। वे कुछ समय से कोरोना से पीड़ित थीं और रेडक्रास अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। प्रो. उप्पल के निधन पर भारतीय जनसंचार संस्थान(आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय और सागर विश्वविद्यालय में अध्यापन करते हुए प्रो. उप्पल ने संचारविदों, पत्रकारों की पूरी पीढ़ी को तैयार किया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में आयी गिरावट, टीकाकरण में आई तेजी

आईआईएमसी महानिदेशक के अनुसार वे स्त्रियों के अधिकारों और उनके सम्मान को लेकर बहुत सजग थीं। महिलाओं को अधिकार दिलाने के मुद्दों पर काम करना उनको भाता था। वे बहुत खुश होतीं जब ग्रामीण और सामान्य घरों से आने वाली छात्राएं कुछ बेहतर करतीं। उनका वे विशेष ध्यान और संरक्षण भी करती थीं।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत