Jade Plant को बरगद जैसा घना बनाने के Secret Hacks, फॉलो करें ये आसान Gardening Tips

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 24, 2026

भारत में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जिन्हें हम अपने घरों में जरुर लगाते हैं। पौधों से घर की खूबसूरती और पॉजिटिविटी बढ़ जाती है। घर पर ही फ्रेश फल, फूल और सब्जियां आसानी से मिल ही जाती है। इसके साथ ही आप पेड़-पौधे से होने वाली गर्मियों में टेंपरेचर मेंटेन हो जाता है। ऐसे में कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखभाल की जरुरत नहीं पड़ती है। यदि सही तरीके से इन प्लांट्स को नहीं लगाया तो इनकी ग्रोथ प भी रुक जाती है। इन्हीं पौधों में से एक Jade Plant। यह एक ऐसा प्लांट जिसे घर से लेकर ऑफिस में भी लगाया जाता है। अगर आपके जेड प्लांट की ग्रोथ सही से नहीं रुक रही है, तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे जेड प्लांट बरगद जितना घना हो जाएगा। आइए आपको ये जरुरी हैक्स बताते हैं।


रोशनी में रखें पौधा


सबसे जरुरी बात यह है कि जेड प्लांट को रोशनी के पास ही रखें। आपको बता दें कि, जेड प्लांट को अच्छी नेचुरल लाइट पसंद आती है। इसको ऐसी जगह रखें कि रोज करीब 4 से 5 घंटे की रोशनी में रखें, लेकिन इसको सीधा धूप में लंबे समय तक न रखें। वरना पत्तियां जल जाएगी।


पानी कितना देना जरुरी है


जेड प्लाट के हेल्दी रखने के लिए पौधे को ज्यादा पानी न दें। जब पौधे को पानी देने की जरुरत हो तभी रोजाना हर रोज इसे पानी न दें। जब मिट्टी पूरी तरह सूखी लगे, तभी थोड़ा सा पानी दें।


म‍िट्टी कैसी रखें?


जेड प्लांट लगाते समय मिट्टी का सही चुनाव करना बहुत जरूरी है। इस पौधे के लिए ऐसी मिट्टी उपयुक्त होती है जिसमें पानी रुकने के बजाय आसानी से निकल जाए। अच्छी जल-निकासी वाली मिट्टी जड़ों को सड़ने से बचाती है। इसलिए कैक्टस या सक्युलेंट के लिए तैयार की गई विशेष मिक्स मिट्टी जेड प्लांट के लिए सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है।


गमला सही लें


जेड प्लांट के लिए हमेशा ऐसा गमला का चयन करें, जिसके नीचे छेद हो। ये बहुत जरुरी है। यदि पानी नीचे से बाहर नहीं निकलेंगा, तो जड़े सड़ने लग जाएगी। इसलिए हमेशा ड्रेनेज वाला गमला ही इस्तेमाल करें।


इन बातों का रखें ध्‍यान


- जेड प्लांट की पत्तियों की सफाई करन भी जरुरी है। क्योंकि अक्सर इन पर धूल जम जाती है, जिसेस पौधा ठीक से बढ़ नहीं पाता। 


- खाद का इस्तेमाल संतुलित मात्रा मे करें। समर सीजन में हर महीने में एक बार थोड़ा लिक्विड फर्टिलाइजर दे सकती हैं। 


- समय-समय पर कटिंग करना भी जरुरी है। ऊपर की टहनी थोडी काटने से नई शाखाएं निकलती हैं। ऐसा करने से पौधे की ग्रोथ तेजी से बढ़न लगती है। 


- गमले को हर हफ्ते थोड़ा घुमाकर रखें। इससे हर तरफ बराबर रोशनी मिलेगी। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सुपरहीरो हैं Katrina Kaif, मैं तो सिर्फ चीयरलीडर हूँ, Vicky Kaushal ने बयां किया पिता बनने का जादुई एहसास

West Bengal में वोटर वेरिफिकेशन पर Supreme Court का बड़ा एक्शन, Odisha-Jharkhand से आएंगे जज

Kerala HC का CMO से कड़ा सवाल: 5 लाख कर्मचारियों का Personal Data कैसे मिला? WhatsApp मैसेज पर रोक

Sanjay Raut का Modi सरकार पर तंज, गुलामी से नफरत तो Trump के गुलाम क्यों?