इस्लामाबाद में दिखे 'आज जम्मू-कश्मीर लिया है के बैनर', पाक पुलिस परेशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को कई भारत समर्थक बैनर दिखाई दिए जिन्हें लेकर पाकिस्तान पुलिस परेशान है। सोमवार को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया, जिससे संबंधित संकल्प को संसद ने भी पारित कर दिया।

बैनरों पर शिवसेना नेता संजय राउत के संदेश लिखे हुए थे, जिन्हें हटाने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बैनर के शीर्ष पर लिखा था: महाभारत एक कदम आगे। बैनरों पर लिखा था, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर लिया है, कल बलूचिस्तान, पीओके लेंगे। मुझे विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री अखंड हिन्दुस्तान का सपना पूरा करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष