Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली की लगातार तीसरी जीत, हरियाणा स्टीलर्स को रौंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

मुंबई। दबंग दिल्ली ने पेशेवर कबड्डी लीग के सातवें सत्र में जीत का क्रम जारी रखते हुए रविवार को यहां हरियाणा स्टीलर्स का 41-21 से करारी शिकस्त दी। चंद्रन रंजीत (11 अंक) और नवीन कुमार (10 अंक) के दमदार खेल से दिल्ली की टीम ने सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। नवीन का यह दूसरा ‘सुपर 10’ स्कोर था। इससे पहले उसने हैदराबाद में तेलुगु टाइटन्स के खिलाफ भी 10 अंक बनाये थे। 

मध्यांतर के समय दबंग दिल्ली की बढ़त 15-10 की थी लेकिन इसके बाद टीम ने आक्रामक रूख अख्तियार किया और हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ी उन्हें रोकने में नाकाम रहे। हरियाणा की यह दो मैचों में पहली हार है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह