Trudeau का Time Over! खालिस्तान समर्थक पार्टी ही गिराएगी सरकार, 27 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव

By अभिनय आकाश | Dec 21, 2024

खालिस्तानियों के हमदर्द और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी खतरे में आ गई है। बात-बात पर भारत से तकरार रखने वाले जस्टिन ट्रूडो को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब जगमीत सिंह की न्यू डेमक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने अल्पमत सरकार के खिलाफ जनवरी में अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान कर दिया है। जस्टिन ट्रूडो के पूर्व सहयोगी, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता जगमीत सिंह ने घोषणा की है कि पार्टी पहले से ही मुसीबतों में घिरी कनाडाई प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली अल्पमत सरकार को गिराने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। जगमीत सिंह ने एक खुले पत्र में इसकी घोषणा की है। जगमीत सिंह ने कहा है कि वह अल्पमत वाली लिबरल सरकार को गिराने के लिए 27 जनवरी को शीतकालीन अवकाश के बाद हाउस ऑफ कॉमन्स सदन में औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं डोमिनिक लेब्लांक? वित्त मंत्री के इ्सतीफे के बाद ट्रूडो ने दी अहम जिम्मेदारी

कनाडा में अंतिम शक्ति गवर्नर जनरल के पास है, जो राज्य के प्रमुख किंग चार्ल्स का प्रतिनिधि है। जबकि गवर्नर जनरल मैरी साइमन, सैद्धांतिक रूप से, ट्रूडो को हटा सकती थीं, लेकिन अगर ट्रूडो को सदन का विश्वास प्राप्त है, तो उनके ऐसा करने की संभावना नहीं है। ट्रूडो की अल्पमत सरकार, जो पहले सिंह की एनडीपी द्वारा समर्थित थी। अन्य दलों के समर्थन पर भरोसा कर सकती है। एक महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद 27 जनवरी को फिर से खुलने वाला है।

Stay updated with Latest International News in Hindi  

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी