By अनन्या मिश्रा | Sep 09, 2024
जानिए क्या है चॉकलेट सिस्ट
कारण
चॉकलेट सिस्ट का मुख्य कारण एंडोमेट्रियोसिस है। दरअसल, जब एंडोमेट्रिअल टिश्यूज यूट्रस के बाहर बढ़ने लगते हैं और यदि इन पर लंबे समय तक ध्यान न दिया जाए। तो इसकी वजह से पीरियड्स का ब्लड ओवरी में जाता है। जिसके कारण सिस्ट बन जाती है। पीरियड की ब्लड शरीर से पूरी तरह से बाहर न निकल पाने और इंटिमेट एरिया में चिपके रहने की वजह से सिस्ट का निर्माण होता है। एक या दो ओवरीज में सिस्ट हो सकती है, जिसकी वजह से ओव्यूलेशन पर भी असर पड़ता है। भले ही यह समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन महिलाओं को इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। सिस्ट का असर महिलाओं की फर्टिलिटी पर होता है।
चॉकलेट सिस्ट के लक्षण
वजाइना से गहरे रंग का डिस्चार्ज या स्पॉटिंग
पीएमएस के लक्षणों का अधिक होना
पीरियड्स में बहुत तेज दर्द होना
पीरियड्स का अनियमित होना
मोशन पास करते वक्त दर्द होना
पेल्विक एरिया में दर्द होना
चेहरे पर अनचाहे बाल
यूरिन इंफेक्शन