जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के 2025-26 चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई, जो चार नवंबर को होने वाले मतदान के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है।

उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम सात बजे जारी की जाएगी, जिसके बाद रात आठ बजे प्रेस वार्ता और प्रचार स्थलों का आवंटन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को अस्थायी मतदाता सूची के प्रकाशन और संशोधन के साथ शुरू हुई।

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ आने वाले दिनों में पूरे विश्वविद्यालय परिसर में चुनाव प्रचार तेज़ होने की उम्मीद है। मतदान चार नवंबर को होगा और नतीजे छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

जेएनयू छात्र संघ के 2024-25 चुनावों में वाम समर्थित समूहों ने चार केंद्रीय पैनल पदों में से तीन पर जीत हासिल की थी जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संयुक्त सचिव की सीट हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन