चालू वित्त वर्ष में अबतक 88.07 करोड़ टन कोयले का उत्पादन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

नयी दिल्ली। भारत ने चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में88.07 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है और अब यह एक अरब टन के उत्पादन लक्ष्य से सिर्फ 11.93 करोड़ टन ही दूर है। वित्त वर्ष 2022-23 में देश का कुल कोयला उत्पादन 89.3 करोड़ टन रहा था। चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार ने एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा हुआ है। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि अप्रैल, 2023 से फरवरी, 2024 के दौरान देश का कुल कोयला उत्पादन 12 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 88.07 करोड़ टन (अनुमानित) हो गया। 

इसे भी पढ़ें: SpiceJet ने पट्टे पर विमान देने वाली कंपनी के साथ 1.12 करोड़ डॉलर का विवाद निपटाया

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 78.53 करोड़ टन था। इस दौरान फरवरी महीने में कोयला उत्पादन 12 प्रतिशत बढ़कर 9.66 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले 8.63 करोड़ टन था। मंत्रालय ने कहा कि पिछले महीने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन एक साल पहले के 6.87 करोड़ टन से आठ प्रतिशत बढ़कर 7.47 करोड़ टन (अनुमानित) हो गया। चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक कुल कोयला लदान 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 88.24 करोड़ टन हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 79.44 करोड़ टन था। भारत दुनिया में कोयले के शीर्ष पांच उत्पादकों एवं उपयोगकर्ताओं में से एक है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत