भारत में शुरू हुई Maruti Suzuki Jimny की प्रोडक्शन, लॉन्च को लेकर मिल रही यह बड़ी जानकारी

By अंकित सिंह | May 12, 2023

मारुति सुजुकी ने अपने हरियाणा स्थित गुरुग्राम प्लांट में जिम्नी 5-डोर SUV का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। जिम्नी को मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। इसके लिए बुकिंग पहले से ही खुली हुई है और इसकी कीमतों की घोषणा अगले महीने की शुरुआत में की जाएगी। नई मारुति सुजुकी जिम्नी सीधे तौर पर महिंद्रा थार को टक्कर देगी। नई मारुति सुजुकी जिम्नी की बुकिंग 12 जनवरी, 2023 से शुरू हुई थी। अब तक, इस 5-डोर लाइफस्टाइल SUV को लगभग 26,500 बुकिंग मिल चुकी हैं। जिम्नी की कीमतें आधिकारिक तौर पर अगले महीने की शुरुआत में सामने आएंगी और डिलीवरी भी लॉन्च के तुरंत बाद शुरू होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में CNG Car में क्यों लग जाती है आग? परेशानी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

अपकमिंग मारुति सुजुकी जिम्नी को दो ट्रिम लेवल, Zeta और Alpha में पेश किया जाएगा, जो चार वेरिएंट में होंगे। माना जा रहा है कि कंपनी इसे जून में बिक्री के लिए पेश कर सकती है। इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 10 से 12 लाख रुपये की कीमत में पेश कर सकती है। कार में कई जबरदस्त फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे कि एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले 9.0 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंसियल शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir के भद्रवाह में Vasuki Nag मंदिर से कैलाश कुंड यात्रा शुरू

12 साल बाद Kevin Pietersen की England Team में वापसी, World Cup मिशन के लिए मिली बड़ी Responsibility

Satya Niketan PG collapse: दिल्ली पुलिस ने मरम्मत कराने वाले Contractor को कासगंज से पकड़ा

UN में भारत को वीटो दो, ब्रिक्स से पहले बोला यूरोपीय संघ