आर्थिक विकास से आगे बढ़ें, प्रो. द्विवेदी ने भारतीय ज्ञान-परंपरा को 'नए भारत' का आधार बताया

By प्रेस विज्ञपति | Nov 30, 2025

भोपाल। भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित अर्चित जैन के हालिया पाडकास्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। इस विशेष संवाद में वरिष्ठ शिक्षाविद एवं मीडिया विशेषज्ञ प्रो. संजय द्विवेदी ने भारत की प्राचीन बौद्धिक परंपरा, उसकी आधुनिक प्रासंगिकता और नए भारत की वैचारिक दिशा पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। श्रोताओं और अकादमिक जगत ने इस संवाद की गहराई और स्पष्टता की विशेष सराहना की है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh के सीएम मोहन यादव के बेटे ने सामूहिक विवाह में की शादी, सादगी का दिया संदेश

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘नए भारत’ की परिकल्पना केवल आर्थिक विकास या तकनीकी प्रगति तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे सांस्कृतिक, नैतिक और वैचारिक पुनर्जागरण पर आधारित होना चाहिए। उनके अनुसार, सभ्यता से कटकर विकास न तो टिकाऊ हो सकता है और न ही समाजोन्मुख। भारत के लिए आवश्यक है कि वह उपनिषद, वेद, लोक-परंपरा और जीवन व्यवहार की अपनी विरासत को आधुनिक संदर्भ में समझते हुए आगे बढ़े।

प्रो. द्विवेदी ने भारतीय ज्ञान परंपरा को वैज्ञानिक, अन्वेषी और लोक-मंगल केंद्रित बताया। उन्होंने कहा कि भारत में ज्ञान का उद्देश्य केवल जानकारी पाना नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, सुंदर और समाजोपयोगी बनाना है।

इसे भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में नक्सलियों का सरेंडर, 65 लाख के इनामी 37 माओवादियों ने छोड़े हथियार, 'नया रास्ता' की पहल रंग लाई

यह पाडकास्ट शिक्षकों, शोधकर्ताओं, मीडिया विद्यार्थियों और नीति-निर्माताओं में चर्चा का महत्वपूर्ण विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर इसे भारतीय ज्ञान परंपरा की आधुनिक व्याख्या के रूप में व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। प्रो. द्विवेदी का यह संवाद विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और बड़ी संख्या में लोग इसे देख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?