प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को UPSC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जानिए कब तक रहेगा कार्यकाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

नयी दिल्ली। शिक्षाविद् प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यूपीएससी भारत के नौकरशाहों एवं राजनयिकों समेत अहम पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। जोशी अभी तक आयोग के सदस्य थे। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष रहे जोशी मई 2015 में यूपीएससी के सदस्य बने थे। 

इसे भी पढ़ें: Miss India फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योराण बनीं IAS, बिना कोचिंग के हासिल किया ये मुकाम 

एक अधिकारी ने बताया कि यूपीएससी के अध्यक्ष के तौर पर जोशी का कार्यकाल 12 मई 2021 तक होगा। जोशी को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यूपीएससी में अब एक सदस्य का पद रिक्त हो गया है। इस समय भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टी सी ए आनंद और राजीव नयन चौबे यूपीएसए के अन्य सदस्य हैं। आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय विदेश सेवा समेत अहम सेवाओं के लिए तीन चरणों में वार्षिक सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराता है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश हिंसा में ISI को दिखा मौका, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की खतरनाक प्लानिंग का खुलासा

Maharashtra Municipal Corporation polls: सीट शेयरिंग को लेकर फडणवीस–शिंदे की ताबड़तोड़ बैठक, NCP अलग-थलग क्यों?

किसानों और गरीबों की आवाज , शिवपाल यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया याद

2007 विश्व कप की जीत ने दिया था आत्मविश्वास: रोहित ने बताया, कैसे बना विजयी भारत