पत्रकारों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन, प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा- तनाव मुक्त जीवन के लिए जरूरी है आध्यात्म

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 09, 2021

नई दिल्ली। ''जब पत्रकार तनाव में रहते है, तब वे जनता को तनावपूर्ण खबरें देने का माध्यम बनते हैं। जो हम दूसरों को देंगे, वही हमें मिलेगा, चाहे वो खुशी हो या तनाव। यही कुदरत का नियम है। तनाव मुक्त जीवन के लिए आध्यात्म और राजयोग मैडिटेशन को जीवन में अपनाना बेहद आवश्यक है।'' यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित तनाव प्रबंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी बात रखते हुए प्रो. द्विवेदी ने कहा कि जीवन में दोहरा आचरण तनाव का बड़ा कारण है। सादगीपूर्ण और सरल जीवन हमें तनाव मुक्त रखता है। उन्होंने कहा कि समाधानपरक पत्रकारिता समय की मांग है। पत्रकार सिर्फ समस्याओं और सवालों को ही जनता के सामने प्रस्तुत न करें, बल्कि समाधान और सुझाव भी जनता के सामने रखें। 

इसे भी पढ़ें: IIMC के नवागत विद्यार्थियों से महानिदेशक ने किया संवाद, कहा- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन' को चला रहे हैं 4 'C'

दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारों को तनाव के कारण कई बीमारियां सौगात में मिल रहीं हैं। संघ के महासचिव अमलेश राजू ने कहा कि तनाव से दूर रहने के लिए कार्य में व्यस्त रहना एक अच्छा उपाय है। कार्यक्रम की आयोजक एवं ब्रह्माकुमारी मीडिया प्रभाग की दिल्ली जोनल संयोजक राजयोगिनी बी.के. सुनीता ने कहा पत्रकारों के सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम हम भविष्य में भी करते रहेंगे, क्योकि मीडिया सशक्त होगा तो जनता और देश भी शक्तिशाली होंगे। कार्यक्रम में इंडियन जेर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने भी अपने विचार साझा किए। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार एवं दिल्ली पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह ने किया।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut