जिंदादिली और जिजीविषा की मिसाल महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग

By देवेंद्रराज सुथार | Mar 14, 2018

ईश्वर के अस्तित्व को चुनौती देने वाले व ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागार करने वाले महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की उम्र में निधन होना विज्ञान जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी, 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। स्टीफन के पिता रिसर्च बायोलॉजिस्ट थे और मां एक गृहिणी थी। उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध के चलते जन्म के बाद ही अपनी मां के साथ लंदन जाना पड़ा था। लंदन में ही पले-बढ़े हॉकिंग की बचपन से ही फिजिक्स और अंतरिक्ष के बारे में जानने में बहुत रूचि थी। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जेन वाइल्ड से शादी की थी। और बाद में उनका तलाक भी हुआ था। तलाक का कारण यह बताया जाता है कि जेन वाइल्ड एक धर्मालु व ईश्वर में आस्था रखने वाली महिला थी और हॉकिंग नास्तिक प्रवृत्ति के इंसान थे। हॉकिंग साल 1964 से ही मोटर न्यूरोन नामक लाइलाज बीमारी से बीमार चल रहे थे। इस बीमारी में शरीर का हिस्सा धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है और इंसान की बेहद ही दर्दनाक तरह से मौत हो जाती है। दरअसल जब इस बीमारी का हॉकिंग को पता चला और डॉक्टरों ने उन्हें यह कहा कि वे केवल दो साल के ही मेहमान है। तो उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने पचास साल जीने का दावा डॉक्टरों से कर दिया था। आखिरकार उनका यह दावा सच भी हुआ। 

हॉकिंग पूरी उम्र ब्लैक होल्स पर काम करते रहे। उनकी ये मान्यता थी कि ब्लैक होल में जो एक बार समा जाता है वो कभी बाहर नहीं निकलता। लेकिन हॉकिंग ने 1974 में खोज निकाला कि ब्लैक होल्स खुद एक तरह की किरणें या रेडियेशन निकालते हैं जिन्हें बाद में ‘हॉकिंग रेडियेशन‘ कहा गया। लेकिन हॉकिंस को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि जिस काम से मिली थी वो थी उनकी ‘थ्योरी ऑफ एव्रीथिंग‘। ब्रह्मांड में होने वाली सभी घटनाओं को समझाने के लिए हॉकिंग ने कुछ नियम बताए थे। उनका कहना था कि ब्रह्मांड में ऐसा कुछ भी नहीं है जो इन नियमों के विरुद्ध चले। इस थ्योरी ने उन्हें आम जनता के बीच भी बहुत लोकप्रिय कर दिया था। हॉकिंग के जीवन पर आधारित एक हॉलीवुड फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘द थ्योरी ऑफ एव्रीथिंग‘ था। हॉकिंग कहा करते थे - ‘ईश्वर को पासों का खेल पसंद है वो उस समय अपने पासे फेंकता है, जब कोई देख नहीं रहा होता।‘ और इस तरह हॉकिंग भी ईश्वर के पासे में फंस गये और दुनिया को कह गए - अलविदा !

- देवेंद्रराज सुथार

प्रमुख खबरें

Assam Election: हिमंता का Owaisi पर तीखा हमला, मिया समुदाय को बना रहे हैं हथियार

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप