''कहानी'' विद्या बालन की, परिणीता से लेकर ''तुम्हारी सुलू'' तक

By अंकित सिंह | Jan 01, 2018

एक जनवरी 1979 को जन्मीं विद्या बालन किसी परिचय की मोहताज़ नहीं। बॉलीवुड में विद्या अपने बेहतरीन अभिनय और अदायगी के लिए जानी जातीं हैं। विद्या का अब तक का फ़िल्मी सफर काफी कामयाब रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

जन्म

 

विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 को केरल में हुआ था। उनके पिता का नाम पी.आर. बालन है जोकि डीजीकेबल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनकी माँ का नाम सरस्वती बालन है, जोकि एक गृहिणी हैं। विद्या तमिल, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं। विद्या की एक बहन है- प्रिया बालन।

 

शिक्षा

विद्या बालन ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की। इन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से सम्पन्न की। बाद में विद्या ने यहीं से अपनी मास्टर डिग्री भी हासिल की।

 

कॅरियर

 

विद्या बालन ने शबाना आज़मी और माधुरी दीक्षित से प्रेरित होकर फिल्मों में आने की ठानी। विद्या को अपने शुरुआती फ़िल्मी कॅरियर में कई बार उपेक्षा का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें एक मलयालम निर्देशक ने अपशगुन तक कह दिया था। लेकिन विद्या ने हार नहीं मानी। इसके बाद विद्या ने अपने कॅरियर की शुरुआत म्यूजिक विडियोज और कॉमर्शियल विज्ञापन से की थी। विद्या ने अपनी पहली रूप में गौतम हाल्दर की बंगाली फिल्म 'भालो थेको' साईन की थी जिसके लिए फिल्मी आलोचकों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म परिणीता से ही दर्शकों के बीच खास जगह बना ली थी। परिणीता के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया। विद्या की पहली सफल व्यवसायिक फ़िल्म थी 2006 में आई राजकुमार हिरानी की लगे रहो मुन्नाभाई।  भूल भुलैया, द डर्टी पिक्चर, कहानी, बेगमजान जैसी फिल्मों में विद्या ने दमदार किरदार निभाया है।

 

शादी

 

2012 में कारोबारी सिद्धार्थ राय कपूर से विद्या ने शादी कर ली।

 

पुरस्कार

 

इन्हें एक राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। आज विद्या बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती हैं। भारत सरकार द्वारा उन्हें 2014 में पद्मश्री से नवाजा गया।

 

पांच हिट गानें:

 

1. उ ला ला (द डर्टी पिक्चर)

2. मैं प्रेम तोहरे (बेगमजान)

3. पल-पल हर पल (लगे रहो मुन्नाभाई)

4. ये कैसी जगह (हमारी अधूरी कहानी)

5. मस्त कलंदर (हे बेबी)

 

- अंकित सिंह

प्रमुख खबरें

भारत की A1 डिप्लोमेसी का एक और नजारा, ईरान की कैद से 17 भारतीयों को मिली आजादी, दुनिया हैरान!

T20 World Cup 2024 को लेकर सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों को बताया बेस्ट

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन गलती से भी न खरीदें ये चीजे, होगा भारी नुकसान

Congress के Manifesto पर फिर बरसे CM Yogi, बोले- औरंगजेब वाला जजिया टैक्स लागू करना चाहती है पार्टी