नीट परीक्षा के लिए रांची में रविवार को निषेधाज्ञा लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2025

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्नातक-2025 के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, किसी भी ध्वनि अनुप्रयोग उपकरण का उपयोग करने, किसी भी प्रकार की बैठक या सार्वजनिक समारोह आयोजित करने, किसी भी प्रकार के हथियार जैसे बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, विस्फोटक, लाठी, धनुष और तीर लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर