हावड़ा ब्रिज के पास रिवरफ्रंट सौंदर्यीकरण परियोजना के लिए बोलीदाताओं के सुझावों पर विचार जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

कोलकाता| कोलकाता में हावड़ा ब्रिज के निकट रिवरफ्रंट सौंदर्यीकरण एवं वाणिज्यिक विकास परियोजना के लिए संभावित बोलीदाताओं की ओर से मिले सुझावों का कोलकाता पोर्ट आकलन कर रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस पहल के लिए अभिरुचि मांगे गए थे।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है और कोलकाता पोर्ट जिसे अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी पोर्ट) के नाम से जाना जाता है, उसके लिए राजस्व का एक और स्रोत खुल सकता है।

एसएमपी पोर्ट के चेयरमैन विनित कुमार ने कहा, ‘‘प्रस्तावित हुगली रिवरफ्रंट विकास परियोजना के लिए संभावित बोलीदाताओं की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।’’

अभिरुचि पत्र के अनुसार प्रस्तावित विकास 30 वर्ष के लिए भूमि पट्टे के जरिए या फिर सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिए होगा।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर