किम के इशारों में फिर किया गया प्रोजेक्टफाइल्स का टेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने गुरुवार को एक ‘सुपर-लार्ज मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम’ के परीक्षण का निरीक्षण किया। प्योंगयांग की सरकारी मीडिया केसीएनए ने शुक्रवार को संकेत दिया कि यह इस श्रृंखला का आखिरी परीक्षण हो सकता है। वहीं दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने कहा कि प्योंगयांग ने गरुवार को एक ‘प्रोजेक्टाइल्स’ का परीक्षण किया जिसे चिह्नित नहीं किया जा सका।

इसे भी पढ़ें: किम जोंग के इशारों पर उत्तर कोरिया ने फिर किया सैन्य अभ्यास

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु निशस्त्रीकरण पर बातचीत फिलहाल ठप है। इस बीच, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक गंभीर चुनौती है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के तहत उत्तर कोरिया पर ऐसे हथियारों का परीक्षण करने पर प्रतिबंध है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका को दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास पूरी तरह से खत्म करना चाहिए: उत्तर कोरिया

केसीएनए ने परीक्षण देखने पहुंचे किम की मुस्कुराती हुई एक तस्वीर साझा की। उसने ‘फोर-बैरल ट्रक-माउंटेड लॉन्चिंग सिस्टम’ से रॉकेट के आसमान में जाते हुए भी एक तस्वीर साझा की। समाचार एजेंसी ने कहा कि प्रणाली की युद्धक क्षमताओं की जांच करने के लिए किए गए आखिरी परीक्षण का लक्ष्य हथियार प्रणाली की सैन्य और तकनीकी श्रेष्ठता और इसकी विश्वसनीयता को साबित करना था। उन्होंने बताया कि किम ने इस पर संतोष जताया। ‘केसीएनए’ ने किम के हवाले से कहा कि सेना के लिए इस साल कई हथियार और उपकरणों का निर्माण किया गया।

प्रमुख खबरें

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!