रावत ने 50 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, बोले- जनता से किए वादों को किया जा रहा पूरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि पिछले चार वर्षों में उनकी सरकार ने सड़कों के विकास, स्वच्छ जल की आपूर्ति और महिला सशक्तीकरणआदि पर विशेष ध्यान दिया है। यहां के निकट मिंयावाला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 18 मार्च को राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो जायेंगे और प्रदेश की जनता से किए गए वादों को राज्य सरकार पूरा कर रही है। वर्ष 2017 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने अपना दृष्टिपत्र जारी किया था। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय