Promise Day पर करें आपस में वादे, जीवनभर बरकरार प्यार भरा रिश्ता

By मिताली जैन | Feb 11, 2022

किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए हर कपल को प्रयास करना पड़ता होता है। इसके लिए खुद से और अपने पार्टनर से व्यक्ति को कुछ वादे करने होते हैं, ताकि वह अपने रिश्ते को हर गुजरते दिन के साथ अधिक बेहतर और प्यार भरा बना सके। इसी मकसद से कपल्स प्रॉमिस डे को सेलिब्रेट करते हैं। वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन को प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सबसे खास दिनों में से एक है, क्योंकि इस दिन कपल्स एक−दूसरे से जो वादे करते हैं, वह उनके रिश्ते को और भी खुशनुमा बनाते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही वादों के बारे में बता रहे हैं, जो आप अपने पार्टनर से इस प्रॉमिस डे पर कर सकते हैं−

जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं तो उन दोनों के ही अलग स्वभाव व नजरिए के कारण कभी−कभी तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए आप उनसे वादा करें कि जब भी ऐसी स्थिति आएगी तो आप सिर्फ अपनी बात पर अडि़ग रहने की जगह अपने पार्टनर के पक्ष को भी समझने की कोशिश करेंगे।

सुनूंगा तुम्हारी बात

आमतौर पर लड़कियों की यह आदत होती है कि वह एक ही किस्से को अपने पार्टनर को बार−बार बताना पसंद करती हैं। इससे उन्हें काफी खुशी मिलती है। लेकिन अमूमन लड़कों को इस चीज में कोई दिलचस्पी नहीं होती। ऐसे में आप अपने पार्टनर की खुशी के लिए उनसे यह वादा करें कि मैं आपको कम से कम 4−7 बार वही कहानी सुनाने का वादा करता हूं। अगर मुझसे इससे परेशानी होगी तो मैं चिढ़ने या चिल्लाने की जगह तुम्हें धीरे से याद दिलाऊंगा कि अगर तुम मुझे एक बार और कहोगी तो मैं पागल हो जाऊंगा।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ कुछ इस अंदाज में मनाएं स्पेशल चॉकलेड डे

जो वक्त तुम्हारा, वो सिर्फ तुम्हारा

आज के समय में अधिकतर रिश्तों के कमजोर होने की वजह एक−दूसरे को पूरी तरह से समय ना दे पाना है। अगर कपल्स एक−दूसरे के साथ होते भी हैं तो भी वह फोन या फेसबुक आदि पर लगे रहते हैं। ऐसे में आप इस बार उनसे यह वादा करें कि भले ही मैं तुम्हें दिन में सिर्फ आधे घंटे का वक्त दें लेकिन वह सिर्फ और सिर्फ तुम्हारा ही होगा। मैं उस समय फोन या सोशल मीडिया से तुम्हारा समय नहीं बांटूगा। 

पुरानी बातों को नहीं कुरेदूंगा

कपल्स के बीच कई बार कुछ बातों को लेकर नोंक−झोंक या लड़ाई की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस स्थिति में वह एक−दूसरे से ऐसी कई पुरानी बातें भी कहते हैं, जिनका वर्तमान में कोई महत्व नहीं होता, लेकिन वह बस एक−दूसरे की कमियों या खामियों को गिनाने की कोशिश करते हैं। जिससे उनके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने लगती है। ऐसे में आप प्रॉमिस डे पर उनसे वादा करें कि किसी भी अप्रिय स्थिति में आप ऐसी पुरानी बातों को नहीं कुरेदेंगे जो उनके दिल को दुखाती हों।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

बिहार नहीं छोडूंगा... Nitish Kumar का JDU MLAs को संदेश, सरकार के हर काम पर रखूंगा पैनी नजर

Tamil Nadu Election: विजय का DMK-AIADMK पर तीखा वार, बोले- दोनों भ्रष्ट समूहों को देंगे जवाब

GT vs MI Pitch Report: अहमदाबाद की पिच पर भिड़ेंगे गुजरात और मुंबई, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?

Summer Skincare: पाएं बेदाग निखार, घर पर बनाएं ये जादुई Rice Water फेस टोनर