राज्य में औषधीय पौधों और लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा दें : हेमंत सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में औषधीय पौधों और लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, वहीं अफीम और अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती करने वाले लोगों को हतोत्साहित करना होगा।

इसे भी पढ़ें: अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए : मुख्यमंत्री

उन्होंने यह भी कहा कि वन भूमि पर भी मादक पदार्थों की खेती की बात सामने आ रही है। वन विभाग के अधिकारी इसकी कड़ाई से इसकी निगरानी करें और अफीम की फसल को नष्ट करने की दिशा में कदम उठाएं।

पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने बताया कि राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में अफीम की खेती की निगरानी के लिए अब सेटेलाइट इमेजिंग की मदद लेने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में मादक पदार्थ/ एनडीपीएस के कुल 372 मामले सामने आए हैं और इस सिलसिले में 576 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

इसे भी पढ़ें: प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ सिलेंडर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें : सोरेन

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल