अमेरिका में सिखों के योगदान को रेखांकित करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में प्रस्ताव पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2019

वाशिंगटन। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर अमेरिका में सिख समुदाय के योगदान तथा बलिदान और देश एवं दुनियाभर में उनके साथ हुए भेदभाव को रेखांकित करने के लिए अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश किए गए हैं। सीनेटर टॉड यंग और बेन कार्डिन द्वारा गुरुवार को पेश किए प्रस्तावों में से एक में 12 नवंबर को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का जिक्र है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में होने वाले चुनाव में 2 भारतीय-अमेरिकियों का नाम जारी करेगी रिपब्लिकन पार्टी 

कार्डिन ने कहा, ‘‘ सिख अमेरिकी कई पीढ़ियों से अमेरिकी कहानी का एक गौरवपूर्ण हिस्सा रहे हैं और वे हमारे राष्ट्र तथा उन समुदायों को समृद्ध करना जारी रखेंगे, जिनमें वे रहते हैं।’’ सीनेटर ने अपने प्रस्ताव में चार महान सिखों के अमेरिका में योगदान का जिक्र भी किया। इनमें पहले एशियाई-अमेरिकी सांसद सिख दलीप सिंह सौंद हैं, जिन्हें 1957 में पद पर चुना गया था। ‘फाइबर ऑप्टिक्स’ के आविष्कारक डॉ. नरिंदर कपानी, अमेरिका में आड़ू के सबसे बड़े उत्पादक दीनार सिंह बैंस और प्रतिष्ठित ‘रोजा पार्क्स ट्रेलब्लेज़र’ पुरस्कार विजेता गुरिंदर सिंह खालसा शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: US में भी बजा हिंदी का डंका, 8.74 लाख लोगों द्वारा बोले जाने वाली सबसे मशहूर भाषा बनी

विश्व युद्धों के दौरान अमेरिका को अपनी सेवा देने वाले भगत सिंह थिंद की भी प्रस्ताव में सराहना की गई है। इंडियाना स्थित खालसा ने कहा, “यह अमेरिका में सिखों के लिये महान दिन है कि समुदाय के योगदान को रेखांकित करने वाले प्रस्ताव हाउस और सीनेट में पेश किये गए।” संसद में एक अन्य प्रस्ताव सांसद टी जे कॉक्स द्वारा पेश किया गया जिसके 67 अन्य सह प्रस्तावक थे। इसमें भी अमेरिका में सिख समुदाय के लोगों के योगदान को सराहा गया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है