जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का रखा गया प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा मामला

By अंकित सिंह | Apr 08, 2025

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा जारी रहने के बीच पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) के प्रमुख सज्जाद लोन, आवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता खुर्शीद शेख और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अन्य विधायकों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के इरादे का नोटिस पेश किया। सज्जाद लोन, खुर्शीद और अन्य विधायकों द्वारा हस्ताक्षरित यह नोटिस महासचिव को सौंपा गया, जबकि विपक्ष (भाजपा को छोड़कर) कुछ विपक्षी दलों द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम पर चर्चा करने की मांग की जा रही थी, जिससे वक्फ बोर्ड में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें: खुद जाकर बॉर्डर के हालात देख आये Amit Shah, Kathua में International Border के पास BSF Forward Post पर देश के दुश्मनों के खिलाफ गरजे गृह मंत्री

पूरे मामले पर स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि मैंने कहा कि हमारे नियमों के अनुसार, कोई भी मामला जो विचाराधीन हो, उसे स्थगन प्रस्ताव के ज़रिए लाया जा सकता है। यह मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। इसलिए, हम इस संबंध में स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकते। उप-नियम 9 कहता है कि कोई भी मामला सदन में तब तक नहीं लाया जा सकता जब तक वह सरकार के अधिकार क्षेत्र में न आता हो। वक्फ संशोधन अधिनियम में संशोधन करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, इसलिए मैंने फैसला दिया है कि इसे नहीं लाया जा सकता और यह अंतिम है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi