अपने जानमाल की रक्षा स्वयं करें, तेजस्वी का NDA सरकार पर निशाना, बोले- बिहार में अपराधी बेलगाम

By अंकित सिंह | Jun 06, 2025

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। नेताओं के बीच एक-दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। लगातार कई घटनाएं सामने आ रही हैं और पुलिस बेबस नजर आ रही है। सरकार भी सो रही है, ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें कुछ करना ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: न्याय नहीं, सिर्फ़ सत्ता की राजनीति का प्रतीक, नीतीश सरकार पर किस बात को लेकर भड़के राहुल गांधी

इससे पहले तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की ताकि समाज के कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाकर “85 फीसदी” करने के लिए नये विधेयक पेश किए जा सकें। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने यह पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। पत्र में उन्होंने नीतीश सरकार पर इस मुद्दे पर “जानबूझकर” टालमटोल करने का आरोप लगाया। तेजस्वी जब बिहार के उपमुख्यमंत्री थे, तब राज्य में कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Justice Yashwant Varma पर संसद के शीतकालीन सत्र में महाभियोग प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती है सरकार

Purnea में नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, जांच में जुटा प्रशासन

Etah की अदालत ने 2005 के मोहरपाल हत्याकांड में दो पुलिसकर्मियों को सुनाई Life Imprisonment

Youth Congress नेता वैशाख गिरफ्तार, Kerala BJP पूर्व नेता को उकसाने का आरोप